Meerut: चीनी व्यापारी के ड्राइवर से 14 लाख की लूट से मचा हड़कंप,आईजी पहुंचे मौके पर

मेरठ रीजनMeerut: चीनी व्यापारी के ड्राइवर से 14 लाख की लूट से मचा...

Date:

मेरठ। आज रविवार को मेरठ में चीनी व्यापारी के ड्राइवर से 14 लाख रुपये की लूट पर हड़कंप मच गया। लूट की रकम लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए मेरठ पुलिस कंबिग कर रही है। रात तक भी लूट के आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका था। 14 लाख रुपये के लूट की जानकारी के बाद मौके पर मेरठ आई और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने लूट पर रोष व्यक्त किया है। एसएसपी ने व्यापारियों को जल्द से जल्द घटना खोलने का अश्वासन देकर शांत किया। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने एसएसपी को जल्द से जल्द घटना को खोलने के निर्देश दिए।

थाना परीक्षितगढ़ में आज बदमाशों ने एक चीनी व्यापारी के ड्राइवर से 14 लाख रुपये की लूट की। चीनी व्यापारी के ड्राइवर से लाखों की लूट से हड़कंप मच गया। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चीनी व्यापारी मनोज अग्रवाल ग्रामीण इलाकों के व्यापारियों से रुपयों के कलेक्शन के लिए जाते है। आज भी चीनी व्यापारी मनोज अग्रवाल चालक जुल्फिकार, अबरार और मदन के साथ कलेक्शन के लिए निकले थे। चीनी व्यापारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 14 लाख 26 हजार 935 रुपयों का कलेक्शन करके चालक जुल्फिकार दे दिया था। रुपयों से भरा बैग लेकर चालक जुल्फिकार, अबरार और मदन चल दिए। जब​कि मनोज अग्रवाल दूसरे व्यापारियों से कलेक्शन करने के लिए चले गए। तीनों लोग रुपये लेकर परीक्षितगढ़ किठौर मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान अपाची सवार तीन बदमाशों ने गाड़ी के शीशे में ईट मारकर उसको तोड़ दिया। शीशा टूटने के बाद चालक जुल्फिकार ने कार को रोक दिया।

इसके बाद बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। लूटे हुए बैग में कुल 14 लाख 26 हजार 935 रुपये थे। चीनी व्यापारी मनोज अग्रवाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि व्यापारियों से कलेक्शन करने के बाद उन्होंने चालक को रुपयों से भरा बैग दिया था। उसके बाद अन्य दुकानों से कलेक्शन करने चले गए। इस दौरान लूट हो गई। जिसकी जानकारी के बाद पीड़ित व्यापारी मनोज अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को लूट की सूचना दी तो हड़कंप मच गया। व्यापारी से लाखों की लूट होने की जानकारी पर मेरठ आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात केशव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। पुलिस व्यापारी के गाड़ी चालकों पूछताछ कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...