Site icon Buziness Bytes Hindi

Mining Mafia Haji Iqbal: खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी,एक दिन पहले गिरफ्तार हुआ था बेटा

सहारनपुर। बसपा पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। दरअसल पुलिस को आशंका है कि हाजी इकबाल विदेश भागने की तैयारी में है। इसी आशंका को लेकर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके परिजनों के साथ-साथ उनके एक मुंशी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच बेहट पुलिस कर रही है।

Also read: खनन माफिया Haji Iqbal Bala पर एसआईटी और ईडी का शिकंजा कसाखनन माफिया Haji Iqbal Bala पर एसआईटी और ईडी का शिकंजा कसा

जांच में पुलिस को पता चला कि इस गैंग ने लोगों को डरा धमका कर और फर्जी तरीके से कागजात तैयार करके करोड़ों रुपए कीमत की संपत्ति अर्जित की है। इस मुकदमे की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गिरफ्तारी को लेकर भी टीमें बनाई गई थी। अब पुलिस ने हाजी इकबाल के बेटे आलीशान को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

उसके पास एक फॉर्च्यूनर कार भी मिली जिसके कागजात आलीशान के पास नहीं थे। पुलिस ने उस कार को भी सीज कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि अब उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला विदेश भाग सकता है ऐसे में उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

Exit mobile version