Loni Election Result 2022: चुनाव जीतने के बाद बोले भाजपा विधायक,’इलाके में न दिखे मांस की दुकान,लोग दूध दही खाए दंड बैठक लगाए’

विधानसभा चुनावLoni Election Result 2022: चुनाव जीतने के बाद बोले भाजपा विधायक,’इलाके में...

Date:


Loni Election Result 2022: चुनाव जीतने के बाद बोले भाजपा विधायक,’इलाके में न दिखे मांस की दुकान,लोग दूध दही खाए दंड बैठक लगाए’

गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र (Loni Election Result 2022) के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर हमेशा से ही किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं।अब दोबारा विधायक चुने जाने के बाद नंदकिशोर गुर्जर ने फिर से अपने तीखे तेवर दिकगने शुरू कर दिये हैं।इस बार उन्होंने सीधे तौर पर प्रशासनिक अधिकारियों को ही चेतावनी दी है।यह चेतावनी ट्विटर पर और खुले मंच से दी है। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि लोनी में तैनात अधिकारी समझ ले कि लोनी में एक भी मांस की दुकान इलाके में नहीं दिखाई देनी चाहिये। उन्होंने कहा कि घरेलू निवेश रामराज चाहते हैं। इसलिए इस इलाके में रहने वाले लोग दूध दही खाएं और दंड बैठक लगाएं।

Read also: जातीय सोशल इंजीनियरिंग के साथ ‘यूथ मैकेनिज्म’

गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र(Loni Election Result 2022) में दोबारा चुने गए भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर (Nand Kishor Gurjar) ने एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से घोषणा की है।कि लोनी में तैनात अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लोनी में एक भी मांस की दुकान ना खुलने दें। क्योंकि लोनी में वह रामराज चाहते हैं विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी की जनता ने जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास जताते हुए उन्हें दोबारा विधायक चुना है। वह लोनी की जनता के बेहद आभारी हैं और जिस तरह से रामराज में कहीं भी मांस की दुकान नहीं होती थी।केवल दूध दही की भरमार रहती थी। ठीक उसी तरह से लोनी में भी अब रामराज है और जनता यही चाहती है।इसलिए लोनी में कहीं भी मांस की दुकान नजर नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोनी में रहने वाले सभी लोग दूध, दही खाएं और डंड लगाएं। यदि किसी के पास गाय नहीं है तो वह गाय भी खरीद कर देंगे।

Read also: सिकुड़ती कांग्रेस, सिमटता जनाधार

विधायक का यह ट्वीट और मंच से की गई इस घोषणा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जहां उनके समर्थक वायरल वीडियो से बेहद खुश नजर आ रहे हैं, तो वहीं विपक्ष के लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...