Site icon Buziness Bytes Hindi

Long Weekend Travel Ideas: 3 से 4 दिनों के घूमने के लिए बेस्ट है ये 3 जगहें!

लाइफस्टाइल डेस्क। Long Weekend Travel Ideas – अगर आप कोई लंबा वीकेंड प्लान करने वाले है, जिसमे आप 3 से 4 दिनों खूब एन्जॉय करने के साथ ही दिमाग को फ्रेश कर सके तो आपके लिए हम कुछ बेस्ट जगहे चुन कर लाए है। ये जगहे आपके लिए एक स्ट्रेस बस्टर का काम करेगी, चलिए फिर बिना देर किए जानते है ऐसी जगहों के बारे में। 

Read also: Pregnancy Travel Tips: प्रेगनेंसी में सफर करते समय रखे इन बातों का ख्याल!

धर्मशाला

Image by travelphotographer from Pixabay

हिमाचल में बहुत सी ऐसी जगहे है जो घूमने के लिए बेस्ट है, उन्ही में से एक है धर्मशाला। इस जगह की हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ काफी सुकून देते हैं, आप यहां काफी एन्जॉय करेंगे। इसके अलावा, धर्मशाला को छोटा तिब्बत भी कहा जाता है, आप चाहे तो मैकलोडगंज जा सकते है ये ट्रैकिंग के लिए काफी मशहूर है।

माउंट आबू

Image by dniyer from Pixabay

माउंट आबू राजस्थान में है, ये एक छोटा सा  हिल स्टेशन है जो की जंगलों से घिरा हुआ है। शायद ये ही वजह है की यहां मौसम उतना गर्म नहीं होता, ऐसे में आप चाहे तो मई महीने में भी यहां की सैर कर सकते है। 

Read also: Solo Travel Tips: सोलो ट्रिप के लिए इन बातो का रखें खास ख्याल!

पंचमढ़ी

Image by Swamy JV from Pixabay

पंचमढ़ी भी मध्य प्रदेश में एक हिल स्टेशन है, ये जगह एडवेंचर पसंद करने वालो को काफी पसंद है। यहां आप  ऐतिहासिक गुफाओं और झरनों का दीदार कर सकते हैं और साथ ही वाइल्ड लाइफ के शौकीन भी यहां खूब एन्जॉय कर सकते है। 

 

Exit mobile version