Site icon Buziness Bytes Hindi

दुबई में ‘राधे’ के लिए टिकट काउंटर्स पर लंबी कतारें


दुबई में ‘राधे’ के लिए टिकट काउंटर्स पर लंबी कतारें

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे आज दुनिया भर में रिलीज हो गई है और जो तस्वीरें दुबई से सामने आ रही हैं वो सलमान भाई के फैंस के लिए किसी खुशी से कम नहीं हैँ। दरअसल आज दुबई में 10.30 बजे राधे का प्रीमियर होना था और ये धमाकेदार रहा है। फैंस से थिएटर्स में काफी शानदार रिसपॉन्स देखने को मिल रहा है। सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के कुछ वीडियोज और तस्वीरें सीधे दुबई से सामने आई हैं..

राधे में तीन-तीन विलेन से पंगा लेंगे सलमान खान, भाईजान ने कहा, ‘इसी कारण फिल्म है दमदार’राधे में तीन-तीन विलेन से पंगा लेंगे सलमान खान, भाईजान ने कहा, ‘इसी कारण फिल्म है दमदार’

जिनमें टिकट काउंटर्स के बाहर आप लंबी लंबी लाइन्स देख सकते हैं। इससे इतना तो तय है कि दुबई बॉक्स ऑफिस में फिल्म काफी तगड़ा धमाका करने वाली है। इसके अलावा सुबह से ही यूएई की हर मल्टीप्लेक्स पर सलमान खान के फैंस का जमावड़ा देखने को मिला है..

ढोल ताशों के साथ इसकी रिलीज की शुरुआत की गई है। सलमान खान ने इस फिल्म को 40 देशों में रिलीज किया गया है। आप राधे फिल्म जी5 और जीप्लेक्स पर भी देख सकते हैं।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोई फिल्म एक साथ ओटीटी, थिएटर्स और टीवी पर ‘पे पर व्यू’ के सिस्टम के आधार पर रिलीज हुई है।

लोगों का मानना है कि राधे इतिहास रचने वाली है और हो सकता है इसके बाद कई सितारे इस सिस्टम का इस्तेमाल करें।

सलमान खान को लेकर काफी तारीफ हो रही है और लोगों का कहना है कि फिल्म काफी धमाकेदार है और एक्शन शानदार

Exit mobile version