Site icon Buziness Bytes Hindi

रिया से तीसरे दिन भी लम्बी पूछताछ


रिया से तीसरे दिन भी लम्बी पूछताछ

मुंबई: बॉलीवुड अभ‍िनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले रविवार को लगातार तीसरे दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की. रविवार को रिया से 8 घंटे तक पूछताछ की गई. इससे पहले शुक्रवार को 10 घंटे और शनिवार को 7 घंटे की पूछताछ की गई थी. मुंबई के DRDO स्थित गेस्ट हाउस में यह पूछताछ की गई थी. जांच एजेंसी की टीम इसी गेस्ट हाउस में ठहरी है. जांच एजेंसी ने आगे की पूछताछ के ल‍िए रिया को फिर सोमवार को हाजिर होने को कहा है.

एक अधिकारी ने बताया कि रिया के भाई शौविक को लगातार चौथे दिन सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया था. उन्होंने बताया, ‘‘रिया और उसका भाई सांताक्रूज के कलीना में स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब साढ़े दस बजे पहुंचे. जांच दल यहीं ठहरा हुआ है.” उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के वाहन की सुरक्षा में उनकी कार गेस्ट हाउस पहुंचीं. राजपूत के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और घरेलू सहायक केशव भी सुबह गेस्ट हाउस पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘‘रिया और उसके भाई शाम करीब सात बजे अतिथि गृह से रवाना हुए.” उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने तीन दिनों में अभिनेत्री से करीब 26 घंटे तक पूछताछ की है.

Exit mobile version