Site icon Buziness Bytes Hindi

Monsoon Session Update: विपक्ष के हंगामे के कारण सदन हुआ स्थगित


Monsoon Session Update: विपक्ष के हंगामे के कारण सदन हुआ स्थगित

आज से शुरू हुए मानसून सत्र मे  विपक्ष द्वारा हंगामा एवं शोर शराबा करने के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई, वहीं इससे पहले रविवार को देश के Prime Minister Modi की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई। इस बैठक के दौरान P.M Modi ने बताया कि Central Government अलग-अलग मुद्दों पर Parliament में स्वस्थ एवं सार्थक चर्चा के लिए तैयार है। आपको बता दें कि इस बैठक में कुल 33 राजनीतिक दलों के करीब 50 नेताओं ने हिस्सा लिया।

विपक्षी दलों के सांसदों के बीच हंगामे को लेकर Lok Sabha की कार्यवाही आज दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित की गई।

राज्यसभा में मानसून सत्र के शुरुआत में सांसदों ने इस वर्ष अपनी जान गवा चुके सभी सांसद व बड़ी हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की इस सत्र के दौरान सांसदों ने अभिनेता दिलीप कुमार व् मिल्खा सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सदन में मानसून सत्र शुरू होने के बाद देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि Corona Virus से लड़ाई में अब तक 40 Crore से ज्यादा लोग जीत चुके हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद है देश में ज्यादातर लोग Vaccine की पहली Dose लगवा चुके होंगे।

इसी के साथ आज Lok Sabha में देश की Union Finance Minister निर्मला सीतारमण Factoring Regulation Amendment Bill 2020 पेश कर सकती हैं।

वही मनसुख मंडारिया ने Parliament में मातृभाषा हिंदी बनाम अंग्रेजी की मिल्कियत और मजबूत तर्को पर अपनी बात रखी।

वहीं Congress इस Monsoon Session में Central Government को महंगाई और किसानों का मुद्दा उठाकर घेरेगी। Congress leader Mallikarjun Kharge ने कहा, हमने महंगाई और कुछ लोगों ने किसानों के मुद्दों पर नोटिस दिया है। Business Advisory Committee से जिन चीजों की अनुमति मिलती है, उन पर चर्चा होगी। हम महंगाई और किसानों का मुद्दा उठाने वाले हैं।

एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर चर्चा करने के लिए Congress MP Bankim Tagore ने सदन में कार्य स्थगन का नोटिस दिया है।

वहीं दूसरी तरफ AAP के Lok Sabha MP भगवंत मान ने भी केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

31 विधेयकों पर हो सकता है विचार

अपने पाठकों को हम बता दें कि Central Government द्वारा वित्त से संबंधित दो सहित 31 विधेयकों पर विचार किए जाने की संभावना है। वहीं, इस Monsoon Session को लेकर Congress समेत दूसरे विपक्षी दल सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। विपक्ष कोरोना की दूसरी लहर के कुप्रबंधन, वैक्सीन की कमी, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि और कृषि कानून विरोधी आंदोलन जैसे मुद्दों को संसद में उठाएी।

Exit mobile version