Site icon Buziness Bytes Hindi

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव! पति वाड्रा बोले- उन्हें संसद में होना चाहिए

to09

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसा प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा ने संकेत दिए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 2024 के आम चुनाव में प्रियंका गांधी गांधी परिवार की किसी परंपरागत सीट से मैदान में होंगी।
राबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को देश की पार्टियों का अच्छा साथ मिला है। हम भाजपा को 2024 में कड़ी टक्कर देंगे। लोग देश में बदलाव और प्रगति चाहते हैं। लोगों के पास स्मृति ईरानी की बकवास सुनने के लिए समय नहीं है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पत्नी के चुनाव लड़ने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि प्रियंका को संसद में होना जरूरी है। प्रियंका गांधी को निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास वो सभी गुण हैं, जो एक अच्छे नेता में होते हैं। प्रियंका गांधी संसद में अच्छा काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि कांग्रेस इसे मानेगी और उनके लिए बेहतर तैयारी करेगी।

स्मृति ईरानी पर वाड्रा ने साधा निशाना

एक साक्षात्कार में राबर्ट वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर कहा नकारात्मक सोच वाले लोग जहां होंगे, सिर्फ नकारात्मकता फैलाएंगे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग संसद में हैं। उनके पास महिलाओं और बच्चों की बेहतरी के लिए काम करने वाला मंत्रालय है। इसके बाद भी वो संसद में नकारात्मकता फैलाने के अलावा मणिपुर के बारे में क्या बात करेगी। वो उसके बारे में कहती हैं, जो संसद में मौजूद नहीं। मैं संसद से हमेशा दूर रहता हूं।

केंद्र सरकार को घेरा

उन्होंने कहा मैं राजनीति से जुड़ी किसी बात पर तभी बात करता हूं। जब सरकार मेरा नाम सामने लाती है। उन्होंने कहा नौ साल हो गए इस सरकार को सत्ता में आए। जब सरकार किसी मुद्दे पर घिरती है तो वो मेरे नाम का इस्तेमाल करती है। उन्होंने जरूरी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने को मेरे नाम का सहारा लिया। मैं इसके खिलाफ लड़ूंगा।

कांग्रेस को कई पार्टियों का अच्छा साथ मिला

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस को देश की कई पार्टियों का साथ मिला है। हम भाजपा को 2024 में अच्छी टक्कर देंगे। लोग देश में बदलाव और प्रगति चाहते हैं।

Exit mobile version