Site icon Buziness Bytes Hindi

Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा सदन का दूसरा कार्य दिवस लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित


Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा सदन का दूसरा कार्य दिवस लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली: आज Parliament में Monsoon Session के दूसरे दिन भी Opposition द्वारा जमकर हंगामा करने के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई । कृषि कानून विरोधी आंदोलन और महंगाई के साथ ही Pegasus जासूसी प्रकरण के मुद्दे पर कार्यवाही में विपक्षी दलों द्वारा बाधा भी डाली जा सकती है। वहीं, इसके चलते कई विपक्षी सांसदों ने Parliament को स्थगित करने का प्रस्ताव भी दिया है।

आपको बता दें कि कल यानी सोमवार को Parliament का Monsoon Session की शुरुआत हुई थी। Monsoon Session की शुरुआत में ही विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। इस हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ गई। Pegasus Phone Tapping मामले को लेकर विपक्ष सत्र के पहले दिन से ही हमलावर है। इस पूरे मामले में विपक्षी पार्टी Congress ने संयुक्त संसदीय समिति की मांग रखी है।

जानें कैसा होगा Monsoon Session के दूसरे दिन का हाल-  

– देश के Prime Minister Narendra Modi के साथ Union Home Minister Amit Shah आज संसद पहुंचे।

–  विपक्षी पार्टी Congress के MP गौरव गोगोइ ने Pegasus जासूसी प्रकरण के विषय पर चर्चा के लिए सदन में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

–  Congress MP केसी वेणुगोपाल और नेता एलामरम करीम ने Pegasus Spyware का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं के द्वारा जासूसी प्रकरण पर चर्चा का प्रस्ताव रखा है।

Exit mobile version