लाॅकडाउन ने छीना रोजगार, दस दिन से परिवार ने नहीं खाई रोटी

उत्तर प्रदेशलाॅकडाउन ने छीना रोजगार, दस दिन से परिवार ने नहीं खाई रोटी

Date:


लाॅकडाउन ने छीना रोजगार, दस दिन से परिवार ने नहीं खाई रोटी

अलीगढ़ में भूख से बेहाल परिवार की तबियत बिगड़ी
हाॅस्पिटल में भर्ती तीन बच्चों की हालत गंभीर

अलीगढ़। लाॅकडाउन ने रोजगार छीना तो परिवार के सामने फाके करने की नौबत आ गयी। हालात यहां तक खराब हो गये कि जहां एक महिला और उसके 5 बच्चे दो महीने से खाने के लिये तरसते रहे। परिवार दस दिनों से रोटी तक नहीं खा पाया तो शरीर ने भी साथ छोड़ दिया तो तबियत बिगड़ गयी। गंभीर हालत में आ गये परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

लाॅकडाउन ने परिवारों के सामने कितना बड़ा आर्थिक संकट पैदा कर दिया है यह देखने को मिला उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में जहां थाना सासनी गेट इलाके में 40 वर्षीय गुड्डी नाम की महिला अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। गुड्डी के पति विनोद की बीते वर्ष मृत्यु हो गई तो परिवार का पालन-पोषण करने के लिय गुड्डी ने एक फैक्ट्री में 4 हजार रुपये महीने पर काम करना शुरू कर दिया। लेकिन लाॅकडाउन के कारण फैक्ट्री बंद हो गई और गुड्डी को कहीं काम नहीं मिल सका। परिवार पर आर्थिक संकट आया तो गुड्डी और उसके बच्चे अजय, विजय, अनुराधा, टीटू व 5 वर्षीय सुंदरम खाने के लिये भी लोगों की रहमत का मुंह देखने को मजबूर हो गये। बड़े बेटे अजय ने लाॅकडाउन खुलने के बाद मजदूरी शुरू कर दी। मगर कभी-कभार मिलने वाला काम परिवार का पालन करने के लिये नाकाफी था।

इसी दौरान कोरोना की दूसरी लहर के कारण फिर से लाॅकडाउन लग गया और अजय को भी मजदूरी मिलनी बंद हो गयी। दो महीने से भरपेट खाना नहीं मिला तो परिवार बीमार रहने लगा। पास-पड़ोस के लोग कभी-कभार खाना दे जाते थे तो परिवार के पेट में अन्न के कुछ दाने चले जाते थे। हालात यहां तक खराब हो गये कि परिवार ने पिछले 10 दिनों से रोटी नहीं खाई। बड़ी विवाहिता बेटी के पति ने जानकारी मिलने पर परिवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी इंचार्ज डाॅ. अमित ने बताया कि परिवार में अनुराधा समेत 3 बच्चों की हालत गंभीर है। हालांकि जल्दी ही उन्हें रिकवर कर लिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related