Site icon Buziness Bytes Hindi

दो दिन में उद्धव कर सकते हैं लॉकडाउन का एलान


दो दिन में उद्धव कर सकते हैं लॉकडाउन का एलान

मुंबई: कोरोना की दूसरी लहर के साथ महाराष्ट्र में अब लॉकडाउन लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ही इस संबंध में राज्य की जनता के नाम संबोधन में संकेत दे दिए थे। वहीं, शनिवार को कुछ बड़े मीडिया हाउसेज के संपादकों के साथ बैठक में भी उन्होंने लॉकडाउन लगाए जाने संकेत दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र में एक से दो दिन में लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है। ये लॉकडाउन पहले 7 से 15 दिनों का हो सकता है। गौरतलब है कि देश में कोरोना से सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र की है। यहां रोज कोरोना के नए मामलों के रिकॉर्ड बन रहे हैं।

महाराष्ट्र की राजधानी और देश आर्थिक राजधानी कही जाने वाले मुंबई में ही शनिवार को 9090 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। साथ ही 27 और लोगों की मौत भी हो पिछले 24 घंटे में हो गई है। वहीं, नागपुर में भी 3720 नए केस सामने आए हैं जबकि 47 और लोगों की मौत हुई है।

Exit mobile version