Lockdown in China: कोरोना से चीन में बिगड़े हालात,शंघाई में लगाया लॉकडाउन

कोविड-19Lockdown in China: कोरोना से चीन में बिगड़े हालात,शंघाई में लगाया लॉकडाउन

Date:

बीजिंग। कोरोना से चीन में एक बार फिर से हालात बिगड़ने लगे हैं। कोरोना का बढ़ता संक्रमण वैश्विक स्तर पर चिंता का कारण बन रहा है। चीन के शंघाई शहर में कोरोना के चलते पिछले 15 दिनों में हालात इस कदर बिगड़े कि लॉकडाउन तक लगाने की नौबत आ गई। चीन के साथ कुछ यूरोपीय देशों में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चीन की रिपोर्ट्स के अनुसार यहां दो प्रमुख कोविड वैरिएंट्स बीए.5.1.7 और बीएफ.7 के कारण संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। प्रारंभिक अध्ययनों में इन वैरिएंट्स को अत्यधिक संक्रामक माना गया है। विशेषज्ञों ने बताया कि यह वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को आसानी से चकमा दे रहा है। जिसके कारण आने वाले दिनों में एक और संक्रमण की लहर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि किसी को मास्क लगाना नहीं छोड़ना चाहिए और लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए। नए वैरिएंट्स समस्याओं का कारण बन सकते हैं। भारत में भी इसको लेकर सावधानी की जरूरत है। प्रारंभिक शोध में BA.5.1.7 और BF.7 जैसे वैरिएंट्स की संक्रामता दर काफी अधिक देखी जा रही है। इसके अलावा भारत में कोरोना के एक और नए वैरिएंट XBB के कारण संक्रमण के मामलों में उछाल आया है। XBB वैरिएंट, ओमिक्रॉन के दो वैरिएंट्स BA.2.75 और BA.2.10 के बीच संयोजन से उत्पन्न हुआ है। फिलहाल इसे अब तक के सभी कोरोना वैरिएंट्स की तुलना में अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। भारत में अब तक इसके कारण 80 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related