लॉकडाउन तो फेल हुआ, अब मोदी सरकार आगे की योजना बताये: राहुल

फीचर्डलॉकडाउन तो फेल हुआ, अब मोदी सरकार आगे की योजना बताये: राहुल

Date:


लॉकडाउन तो फेल हुआ, अब मोदी सरकार आगे की योजना बताये: राहुल

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते हुए मामलों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां वायरस तेजी से बढ़ रहा है और हम लॉकडाउन को हटा रहे हैं। लॉकडाउन का उद्देश्य विफल हो गया है। भारत अब फेल लॉकडाउन के परिणाम का सामना कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदीजी ने कहा था कि 21 दिनों में कोरोना वायरस से लड़ाई जीती जाएगी। लॉकडाउन के 60 दिन से ज्यादा हो गए और मामले बढ़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन में जैसी उम्मीद थी, वैसा नहीं हुआ है। अब सरकार को आगे की योजना बतानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, लॉकडाउन के चार चरणों ने वे परिणाम नहीं दिए जिनकी प्रधानमंत्री उम्मीद कर रहे थे। यह पूरी तरह साफ है कि लॉकडाउन का मकसद और लक्ष्य भारत में विफल हो गया है। लोगों को जो सहायता मिलनी चाहिए वह सरकार नहीं दे पा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...