यूपी में एक हफ्ता और बढ़ा लॉकडाउन, 31 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां

उत्तर प्रदेशयूपी में एक हफ्ता और बढ़ा लॉकडाउन, 31 मई तक जारी रहेंगी...

Date:


यूपी में एक हफ्ता और बढ़ा लॉकडाउन, 31 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां

कानपूर: उत्तर प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है. राज्य सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि एहतियात बरतते हुए एक हफ्ते के लिए पाबंदियों को और बढ़ा दिया गया है. कानपुर में हुई सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया. बताया गया है कि राज्य में 31 मई सुबह 7 बजे तक पाबंदियां लागू रहने जा रही हैं. वहीं औद्योगिक गतिविधियों को पहले की तरह चालू रखा जाएगा.

जानकारी दी गई है कि इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ बाकी चीजों पर पाबंदी रहने जा रही है. जरूरी सेवाओं में भी वैक्सीन लगाने वाले, मेडिकल इमरजेंसी में हुई आवाजाही और औद्योगिक गतिविधियों को छूट दी गई है. लेकिन आम लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी रहने वाली है.

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैसे एक बड़ी बात कह दी है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर मई 30 तक रहने वाली है. वहीं उन्होंने तमाम अधिकारियों से भी अपील की है कि राज्य में अभी बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाए और ज्यादा भीड़ को भी इकट्ठा होने से रोका जाए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...