Site icon Buziness Bytes Hindi

नन्ही नेहा कक्कड़ के डांस ने मारा करंट


नन्ही नेहा कक्कड़ के डांस ने मारा करंट

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों के अलावा अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ‘निकले करंट’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस

नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को अब तक 11 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में नेहा कक्कड़ अपनी कोरियोग्राफर को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं. रेड टॉप और ब्लैक टाइट्स में नेहा कक्कड़ का स्टाइल भी धमाकेदार लग रहा है. बता दें कि नेहा कक्कड़ और जस्सी गिल के गाने निकले करंट ने रिलीज के वक्त भी खूब धमाल मचाया था और आज भी यह लोगों के जुबान पर बखूबी मौजूद है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो नेहा कक्कड़ इन दिनों एक सिंगिंग शो जज कर रही हैं. इसके अलावा हाल ही में नेहा कक्कड़ का गाना दिल को करार आया रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है. इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा के रोमांटिक अंदाज ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Exit mobile version