Site icon Buziness Bytes Hindi

Lips Tips: होंठो को काला बना सकती हैं ये आदतें, आज ही छोड़े

आज के जमाने हर कोई चाहता है कि वह सुंदर और आकर्षक नजर आये, इसके लिये वह लाख जतन करने को भी तैयार रहते हैं। वहीं कुछ लोंगो की खराब आदतें उनकी सुंदरता को बिगाड़ देती है, ऐसे में जरूरी है कि आदतों का बेहतरी से ख्याल रखा जाये।

वहीं बात अगर होंठो की करें तो इनका रंग गुलाबी होता है, लेकिन हमारी गलत आदतों के कारण इनका रंग बदलने लगता है। दूसरी ओर अगर हमने इन गलत आदतों को वक्त रहते नहीं छोड़ा तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। आईये जानते हैं ऐसी कुछ आदतों के बारें में जिनको हमें गले नहीं लगाना चाहिये- 

धूम्रपान से करें बचाव- 
हमें यह पहले से ही ज्ञात है कि धूम्रपान के कारण हमारी सेहत खराब होती है, साथ ही होंठो को काला करने में भी अहम भूमिका निभाता है। वहीं अगर अधिकतम मात्रा में सिगरेट का सेवन किया जाये तो व्यक्ति के होंठ काले पड़ सकते हैं, ऐसे में इन सिगरेट पीना बिल्कुल से बन्द करें।

 गलत लिपस्टिक का चुनाव- 
अक्सर महिलाओं में यह समस्या गलत लिपस्टिक के चुनाव के कारण देखी जाती है, क्योंकि कुछ लिपस्टिक महिलाओं को एलर्जी करने लगती हैं। वहीं ऐसा लिपिस्टिक में पाये जाने वाले केमिकल की वजह से होता है, वहीं यह केमिकल होंठो को काला भी बना सकते हैं। 

एलर्जी वाली दवाओं का सेवन- 
वहीं कुछ दवाओं के कारण भी यह समस्या आम है, क्योंकि हर दवा हर किसी के शरीर के अनुसार नहीं होती है। ऐसे में इन दवाओं का अधिक सेवन भी होंठो को काला बना सकता है।

Exit mobile version