लियोनल मेसी ने पूरा किया गोल का सैकड़ा, दुनिया के तीसरे फुटबॉलर बने

फीचर्डलियोनल मेसी ने पूरा किया गोल का सैकड़ा, दुनिया के तीसरे फुटबॉलर...

Date:

फुटबॉल सुपरस्टार मेस्सी ने नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, कुराकाओ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने अंतराष्ट्रीय मैचों में 100 या अधिक गोल करने वाले दुनिया के तीसरे फुटबॉलर बन गए हैं. क़तर में इसी साल फीफा विश्व कप जीतने वाले मेस्सी ने कुराकाओके खिलाफ ये कारनामा कर दिखाया है. मेसी ने गोलों की सेंचुरी पूरी करते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली, वह वर्ल्ड कप जीतने के साथ-साथ 100 गोल पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।

रोनाल्डो के नाम सबसे ज़्यादा गोल का रिकॉर्ड

बुधवार को एस्टाडियो यूनिको माद्रे डी स्यूडेड्स में खेले गए इस मुकाबले में अपने 174वें मुकाबले में मेस्सी ने ये कारनामा कर दिखाया. मेस्सी अब अपने प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ईरान के पूर्व सेंटर फॉरवर्ड अली डेई के बाद अंतरराष्ट्रीय गोलों का शतक बनाने वाले तीसरे फुटबॉलर बन गए हैं. इस फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना ने कोरासाओ को 7-0 से रौंदा। कप्तान लियोनल मेसी ने हेटट्रिक के रूप में तीन गोल दागे। मेसी के अब 102 गोल हो गए हैं। इसके अलावा मेसी ने 54 गोल असिस्ट भी किए। बता दें कि इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिन्होंने 198 मैचों में 122 गोल दागे हैं। दूसरे स्थान पर ईरान के अली दाएई हैं, जिन्होंने 148 मैचों में 109 गोल किए थे।

मेसी ने लगाईं कैरियर की 57वी तिकड़ी

यह मेस्सी के करियर की 57वीं हैट्रिक है, जबकि अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए उन्होंने नौवीं बार हैट्रिक ली है। इसके साथ ही मेसी ने इस साल पहली बार किसी मैच में तीन गोल दागे हैं। मेसी ने हेटट्रिक के अलावा इस मैच में एक गोल में अपना योगदान दिया भी दिया। मेस्सी ने एंजो फर्नांडीज के लिए 35वें मिनट में गोल अपना योगदान दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...