Site icon Buziness Bytes Hindi

गर्मी फुल-बिजली गुल, Electricity कटौती से गांव तक हुए हलकान

मेरठ। पीवीवीएनएल के अंतगर्त आने वाले 14 जिलों में जमकर बिजली कटौती हो रही है। आलम ये है कि गर्मी फुल है और बिजली हर जगह गुल है। शहर से लेकर गांव तक जमकर बिजली कटौती हो रही है। गर्मी में इस समय शहर में दस से 15 घंटे तो गांव में 10 घंटे ही बिजली की आपूर्ति पूरी हो पा रही है। पीवीवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि  बिजली की डिमांड बढ़ने आपूर्ति लड़खड़ाई है। एक तरफ भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ अंधाधुंध बिजली कटौती ने लोगों का घर में भी चैन छीन लिया है।

Read also: बिजली कटौती के मुद्दे पर डीवीसी और झारखंड सरकार के बीच फिर टकराव, मंत्री ने कोयला-पानी रोकने की चेतावनी दी

मेरठ, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडलों में भीषण बिजली कटौती हो रही है। पिछले 15 दिनों में बिजली कटौती का आलम ये है कि हर घंटे में दस से 15 मिनट का कट लग रहा है। जिसमें अब घर में लगे इनवर्टर और जनरेटर भी जवाब देने लगे हैं। जर्जर लाइनें और खराब ट्रांसफार्मरों में कोई सुधार नहीं हो पाया है। पीवीवीएनएल के अधिकारियों की माने तो भीषण गर्मी में लोड अधिक बढ़ गया है। जिसके कारण आपूर्ति गड़बड़ा गई है। कटौती पर विभाग के जिम्मेदार हाथ खड़े कर दे रहे हैं।

Exit mobile version