अमेरिकी राष्ट्रपति निवास White House के पास गिरी आकाशीय बिजली, तीन की दर्दनाक मौत

इंटरनेशनलअमेरिकी राष्ट्रपति निवास White House के पास गिरी आकाशीय बिजली, तीन की...

Date:

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में गुरुवार की शाम राष्ट्रपति निवास व्हाइट हाउस के पास आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब एक दंपती अपने परिवार के साथ व्हाइट हाउस के पास स्थित पार्क लाफायेट स्क्वायर में शादी की सालगिरह मनाने के लिए आया था। डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया फायर एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज डिपार्टमेंट के मुताबिक गुरुवार को व्हाइट हाउस परिसर के बाहर स्थित लाफायेट पार्क में बिजली गिर गई। बिजली गिरने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया है। लेकिन इनमें से तीन ने दम तोड़ दिया। पार्क का एक हिस्सा शाम को एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा और आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच करता रहा। अभी भी आपातकालीन दल घटनास्थल पर ही है और हर एंगिल से इसकी जांच कर रहा है। 

Read also: Hiroshima Day: आज से 77 साल पहले आसमान से बरसी थी मौत,हिरोशिमा का तापमान पहुंचा था 4 हजार डिग्री

व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा कि बाइडेन प्रशासन बिजली गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने भी अपने बयान में कहा कि हम उन झुलसे लोगों के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं जो अभी भी जीवन और मोत के बीच लड़ रहे हैं। बता दें कि अमेरिका में आकाशीय बिजली गिरने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अमेरिका के शहरों में आकाशीय बिजली गिरती रही है। अमेरिका की संस्था नासा अब आकाशीय बिजली गिरने के बारे में जांच कर रहा है। यह भी जाच की जाएगी कि आखिर अमेरिका के शहरों में ही आकाशीय बिजली अधिकतर क्यों गिर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related