Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Weather: हल्की बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Uttarakhand Weather

देहरादून। पड़ोसी राज्य पंजाब से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने एक बार फिर उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन.चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।
25 और 26 फरवरी को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 28 फरवरी के बाद दक्षिणी.पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी माह में इस साल बेहद कम बारिश हुई। आंकड़ों पर नजर डाले तो फरवरी माह में जहां 44.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी चाहिए थी। वहीं राज्य में 2.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

देहरादून में 13.3 डिग्री न्यूनतम तापमान

राजधानी देहरादून सहित जिले के ऊंचाई वाले इलाकों मसूरी, चकराता जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं चमोली, उत्तरकाशी और टिहरी जैसे पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिला। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरे दिन गर्मी रही। राजधानी में जहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज हुआ। जो सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13.4 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से पांच डिग्री डिग्री अधिक रहा।

इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, टिहरी में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Exit mobile version