Site icon Buziness Bytes Hindi

5,84,572 दीपकों के प्रकाश से जगमगाई अयोध्या, गिनीज़ बुक में रिकॉर्ड दर्ज


5,84,572 दीपकों के प्रकाश से जगमगाई अयोध्या, गिनीज़  बुक में रिकॉर्ड दर्ज

मुख्यमंत्री योगी बोले, मोदी जी के कारण पूरा हुआ राम मंदिर का सपना

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मार्गदर्शन और रणनीति’ से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए दुनिया देख रही है। वहीं आज अयोध्या दियों की रौशनी से जगमगा उठी| अयोध्या में आज Deepotsav2020 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम की पैड़ी पर 5,84,572 दीप प्रज्ज्वलन कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कराया गया।


मोदी जी के कारण पूरा हुआ सपना
योगी ने अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के आयोजन के अवसर पर कहा, “कई-कई पीढ़ियां खप गईं। सबके मन में एक ही तमन्ना थी कि हम अपने आराध्य भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को अपनी आंखों से एक बार देख लेते तो हमारा जन्म और जीवन धन्य हो जाता। वह कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण सफल हुआ है।”

पांच सदी का संकल्प
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और रणनीति से दुनिया पांच सदी का वह संकल्प पूरा होते हुए देख रही है, जिसकी हमारी कई पीढ़ियों को प्रतीक्षा थी। मैं प्रधानमंत्री को उन पीढ़ियों की तरफ से भी आभार प्रकट करता हूं।”


शुभ घड़ी आ चुकी है
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं पिछले साल तक जब अयोध्या आता था, यहां के विकास कार्यों की बात करता था तो हमारे साधु संत कहते थे कि काम की बात मत करो, बस भगवान राम का मंदिर बनाओ। हर जगह से यही आवाज आती थी। आज वह शुभ घड़ी आ चुकी है।”

Exit mobile version