चाहते है हाथों की खूबसूरती बढ़ाना, तो गाजर व नारियल करेंगे आपकी मदद!!

लाइफस्टाइलचाहते है हाथों की खूबसूरती बढ़ाना, तो गाजर व नारियल करेंगे आपकी...

Date:


चाहते है हाथों की खूबसूरती बढ़ाना, तो गाजर व नारियल करेंगे आपकी मदद!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Wrinkle-Free Soft Hand – हम अक्सर अपने चेहरे की त्वचा का खूब ध्यान रखते है, लेकिन हम ये भूल जाते है की जैसे चेहरे की त्वचा का ख्याल रखना जरुरी है वैसे ही हाथों की त्वचा का भी रखना जरुरी है। वरना ये बेजान और काफी रूखे हो जाते है, बल्कि रिंकल्स तक नजर आने लगते है। इसीलिए आज हम आपको गाजर व नारियल से तैयार किया हुआ हैंड मास्क के बारे में बताएंगे, ये आपके हाथों की त्वचा को सॉफ्ट और रिंकल फ्री बनाने में मदद  करेगा।  

Read also: Beauty Tips: खजूर से बनाए ये फेस मास्क, मिलेगी चमकती हुई त्वचा

गाजर हैंड मास्क

चाहते है हाथों की खूबसूरती बढ़ाना, तो गाजर व नारियल करेंगे आपकी मदद!!

ये तो आप जानते ही है की गाजर विटमिन ए से भरपूर होती है, ये झुर्रियों के इलाज में भी मदद करती है। इसका हैंड मास्क बनाने के लिए आप पहले गाजर को उबालें और उसे ब्लेंड कर पेस्ट बना लें। फिर इसी पेस्ट में शहद मिलाएं और हाथों पर लगाएं, इसे 30 मिनट तक हाथों पर लगा रहने दें। 30 मिनट बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लें और क्रीम लगाएं। ये हैंड मास्क सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना है। 

Read also: स्किन टैन रिमूव करना चाहते है तो इस्तेमाल करे नारियल का तेल

नारियल हैंड मास्क

चाहते है हाथों की खूबसूरती बढ़ाना, तो गाजर व नारियल करेंगे आपकी मदद!!

नारियल तेल एंटी-एजिंग कंपाउंड है, ये त्वचा के प्राकृतिक पीएच लेवल को बनाए रखता है और साथ ही नमी देता है। इसका हैंड मास्क बनाने के लिए आप 1 टेबलस्पून नारियल तेल में 1 टीस्पून शिया बटर अच्छी तरह से मिलाएं और हाथों पर लगाएं। अब हाथों को पेपर टॉवेल में लपेट दें और 15 मिनट तक रुके। 15 मिनट बाद हाथों को पोंछ लें और क्रीम लगाएं। ये हैंड मास्क भी सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related