क्रिसमस की छुट्टियों को घर पर मनाने के मजेदार तरीके

लाइफस्टाइलक्रिसमस की छुट्टियों को घर पर मनाने के मजेदार तरीके

Date:


क्रिसमस की छुट्टियों को घर पर मनाने के मजेदार तरीके

चल रही COVID-19 की महामारी अभी भी अपने चरण पर ही है और इसका प्रभाव त्योहारों पर भी हो ही रहा है। स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं के कारण, रोग नियंत्रण केंद्र ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि सामाजिक समारोहों को सीमित किया जाना चाहिए खासकर छुट्टियों के दौरान।

क्रिसमस का त्यौहार आने को है और ऐसे में आप अपने एन्जॉयमेंट में नहीं करना चाहते होंगे कमी। आप घर बैठे भी ले सकते है क्रिसमस के त्यौहार पर पूर्ण आनंद। हम यह लेकर आये है घर पर ही क्रिसमस मानाने के शानदार तरीके जो आपके बड़े दिन को बना सकते है अविस्मरणी।  

मूवीज़ का ले आनंद 

क्रिसमस के दिन आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घर पर ही देक्ग सकते है मूवीज। नेटफ्लिक्स और अन्य OTT  प्लेटफॉर्म्स पर नयी मूवीज और वेब सीरीज का ले आनंद।  

वर्चुअल पार्टी होस्ट करें

इस साल, जूम और गूगल मीट छुट्टियों की सभाओं के लिए मानक बन गए हैं, इसलिए लिंक बनाएं और इस महीने एक कैलेंडर आमंत्रण भेजें। आप ऑनलाइन ही अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ खेल सकते है कई तरह के गेम।  

एक-दूसरे को उपहार भेजें

क्रिसमस के मौके पर अक्सर लोग एक-दूसरे को उपहार देते है। आप भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को क्रिसमस के मौके पर दे सकते है उपहार जो करेगा उन्हें प्रफुल्लित।  

केक या कूकीज बनाये

जैसा कि प्रथागत है, आपको सांता के लिए कुकीज़ की एक प्लेट छोड़नी चाहिए। कोशिश करे की आप क्रिसमस की छुट्टियों में घर में ही केक और कूकीज बनाये।  

Read also- क्रिसमस ईव पर बनाये पल्म केक

रात में एक पारिवारिक खेल की योजना बनाएं

पारिवारिक खेल की रात होना हमेशा एक अद्भुत विचार है, और जब आप इसे अपने क्रिसमस ट्री की चमकदार रोशनी में करेंगे तो यह बहुत बेहतर होगा। तो आज ही प्लान करले एक नाईट गेम जिसे आप क्रिसमस के दिन खेलेंगे।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related