वैदिक पंचांग के अनुसार जिनके घर में और परिवार में प्रतिदिन झगड़े होते हैं और आए दिन मनमुटाव होने के साथ ही बात—बात पर लडाइयां होती हैं वो लोग इन उपाय को अवश्य करें। घर में रोज फर्श को साफ करने से पहले उस पानी में या फ्लोर क्लीनर में थोड़ा कपूर और पिसी हुई फिटकरी के अलावा सेंधा नमक और गोमूत्र मिला लें। उससे घर की सफाई रोज करें। पूर्णिमा और अमावस्या के दिन करें सभी प्रकार के ग्रह कलेश शांत हो जाएंगे।
सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए या फिर कर्ज लिया है जो तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे। इससे समृद्धि बढेगी। दीक्षा में जो मन्त्र मिला है उसका श्रध्दा से जप करना शुरू करें। इससे जो समस्या हैं हल हो जायेगी। जिसे कालसर्प दोष हो, उन व्यक्तियों को अमावस्या के दिन अच्छे पंडित से घर में शिवपूजन एवं हवन करवाना चाहिए। शाम के समय ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाए। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। इसी के साथ दीये में थोड़ा केसर डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय है।

