Omicron से बचाएंगी ये चीज़े

लाइफस्टाइलOmicron से बचाएंगी ये चीज़े

Date:


Omicron से बचाएंगी ये चीज़े

खान पान में विशेष परिवर्तन कर आप खुद को ओमिक्रोण (Omicron) वायरस से बचा सकते है। हालांकि, यह वायरस तेज़ी से फ़ैल रहा है किन्तु यहाँ लिखे चीज़ो की सहायता से आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ ओमिक्रोण से जल्दी रिकवरी भी पा सकते है।  

Read also- कोरोना में भी रईसों ने अरबों की दौलत कमाई : येचुरी

खट्टे और रंग-बिरंगे फल और सब्जियां

कोरोना से जल्दी रिकवरी पाने के लिए आपके शरीर को विटमिन और मिनरल की विशेष आवश्यकता पड़ती है। खट्टे फल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है और रंगीन फल सब्जियों के सेवन से मिनरल की प्राप्ति होती है। अपने दैनिक आहार में नींबू, मौसमी, पपीता, अमरूद, ब्रोकली, संतरा, कीवी, हरी पत्तेदार कद्दू आदि शामिल करे।  

जई और अमरबेल का करे सेवन 

यदि आप कोरोना संक्रमित है तो जई और अमरबेल का उपयोग करे। यह आपकी मांसपेशियों का निर्माण कर इम्यूनिटी और ऊर्जा को बढ़ाता है। इसके सेवन से आप जल्द ही कोरोना को भी मात दे सकते है।  

Read also- दिल्ली: बीते 3 दिनों में कोरोना के मामलों गिरावट आई, पॉजिटिविटी दर अभी भी हाई

हल्दी दूध 

कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वाद और गंध में दिक्कत होती है इसके साथ व्यक्ति को खाने में भी कठिनाई होती है ऐसे में यह सलाह दी जाती है की व्यक्ति को पेय-पदार्थ अधिक दे।  हल्दी वाला दूध मांसपेसियों को मजबूत कर इम्युनिटी भी बढ़ाता है।  

अंडा और मछली 

अंडा और मच्छली में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो मरीज की रिकवरी में सहायता करता है। इसलिए, अपने आहार में प्रोटीन युक्त चीज़े जैसे मछली, अंडे, पनीर,  चिकन, सोयाबीन आदि को बढ़ाये।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related