लाइफस्टाइल डेस्क। Mouthwash Disadvantages – माउथवॉश सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाता है और ताजगी का अहसास करवाता है। लेकिन क्या आप जानते है की इसका अधिक इस्तेमाल हानिकारक भी हो सकता है। आज हम आपको इन नुकसानों के बारे में बातएंगे।
माउथवॉश का लगातार इस्तेमाल मुंह में एक रूखेपन का अहसास करता है, क्योकि अधिकतर माउथवॉश में अल्काहेल होता है। जो आपके मुंह को शुष्क बना सकता है।
माउथवॉश के कारण लोगों को एक टिंगलिंग सेंसेशन होता है, वही काफी लोगो के लिए यह सेंसेशन काफी दर्दनाक हो सकती है। मुंह में जलन व बहुत तेज दर्द का अहसास होता है। इसीलिए माउथवॉश का इस्तेमाल अधिक नहीं करना चाहिए।
माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल मुंह में अधिक ओरल माइक्रोबायोम जो की स्वस्थ दांतों और मसूड़ों को बनाए रखता है उन बैक्टीरिया को मार सकता है। इसके अलावा, दांतों में स्टेनिंग की समस्या हो सकती है।
माउथवॉश में सिंथेटिक तत्व भी होता है, जिसे कैंसर के बढ़ते जोखिम से जोड़कर देखा जाता है। बता दे, साल 2016 के एक अध्ययन के मुताबिक़, नियमित रूप से माउथवॉश का उपयोग सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।

