करवा चौथ : चंद्र को अध्र्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत

लाइफस्टाइलकरवा चौथ : चंद्र को अध्र्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत

Date:


करवा चौथ : चंद्र को अध्र्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत

अनेक जगहों पर बारिश के कारण चंद्र दर्शन से वंचित रहीं महिलाएं

बिजनेस बाइट्स टीम

पति की लंबी आयु की कामना करते हुए आज सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत पूर्ण श्रद्धाभाव से रखा। रविवार को सुहागिनों ने दिन भर निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की।

करवा चौथ : चंद्र को अध्र्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत
Image BuzinessBytes

शाम ढलने के बाद चंद्रमा को अध्र्य देकर महिलाओं ने पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोला। बारिश के कारण अनेक स्थानों पर आसमान पर बादल छाये रहे। ऐसे में महिलाओं ने समयनुसार चंद्रमा का स्मरण करते हुए अध्र्य दिया।

करवा चौथ : चंद्र को अध्र्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत
Image Credit – Naeem

कार्तिक माह के कृष्णपक्ष की चौथ तिथि को करवा चौथ का व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्धायु की कामना करती हैं। करवा चौथ का व्रत करने के लिये महिलाओं में अति उत्साह रहता है। आज निर्जला व्रत रखनेद वाली सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर करवा चौथ की कहानी सुनी। शाम को चंद्र दर्शन के बाद अध्र्य देकर महिलाओं ने पूजा की। तत्पश्चात चलनी से पति का दीदार कर पतिदेव के हाथों से जल ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। प्रिया का प्रेम और अपने प्रति त्याग को देखकर हर्षाये पतियों ने भी पत्नी को आशीर्वाद रूपी स्नेह प्रदान किया।

करवा चौथ : चंद्र को अध्र्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत
Image Credit – Naeem

इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनों में विशेष उत्साह रहा। उन्होंने परंपरा को ध्यान में रखते हुए आधुुनिक श्रृंगार किया।

करवा चौथ : चंद्र को अध्र्य देकर सुहागिनों ने खोला व्रत

नवविवाहितों ने करवा चौथ पर पूर्ण श्रद्धाभाव से निर्जला व्रत रखकर पूजा की। अपने पति की दीर्धायु के लिये पहली बार व्रत रखने वाली सुहागिनों का बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related