ये है वो जरूरी चीजें है जिनका आपको ध्यान देना होगा

- अगर आप नेल्स की अच्छी ग्रोथ चाहते है तो अपनी डाइट में मिल्क प्रोडक्ट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को प्रमुखता से शामिल करें।
- हमेशा नेल पेंट न लगाएं। इससे नाखूनों की स्वभाविक चमक फीकी पड़ जाती है। महीने में दो-चार दिनों के लिए नाखूनों को अच्छी तरह साफ करके यूं ही छोड़ देना चाहिए।
- नाखूनों के क्यूटिकल्स उन्हें फंगस और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाते हैं इसलिए उनकी सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- नेल्स के आसपास की त्वचा को नियमित रूप से मॉयस्चराइज़र की नमी दें।
- विटामिस सी का सेवन नाखूनों के आसपास की त्वचा को कटने-फटने से रोकता है। इसके लिए नींबू, संतरा, अंगूर और अनन्नास जैसे खट्टे फलों का सेवन नियमित रूप से करें।

