दिल की बीमारियों से बचना चाहते है तो मूंगफली खाना शुरू कर दे

लाइफस्टाइलदिल की बीमारियों से बचना चाहते है तो मूंगफली खाना शुरू कर...

Date:


दिल की बीमारियों से बचना चाहते है तो मूंगफली खाना शुरू कर दे

मूंगफली ही नहीं आप दूसरे नट्स भी जैसे बादाम पिस्ता अखरोट खा सकते है, ये दिल की बीमारियों से बचने में फायदेमंद होते है। इनका सेवन आपको जरूर करना चाहिए। इसके अलावा एक जापान की ओसाका यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपनी एक रिसर्च में बताया की एशियाई लोगों ने रोज कम से कम 4-5 मूंगफली खाई और उनमे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो गया।

इस तरह हुई रिसर्च

ये रिसर्च दो स्टेप्स में की गई, पहली रिसर्च 1995 में और दूसरी रिसर्च 1998 से 1999 के बीच हुई।

Read also: दिल्ली में डेंगू-मेलरिया पसार रहे पांव, अब तक डेंगू के 97 मामले दर्ज

इसमें  74,000 एशियाई महिला और पुरुषों को लिया, जिनकी उम्र लगभग 45 से 74 साल थी। फिर लोगों से सवाल-जवाब पूछा गया कि उन्होंने रोजाना या हफ्ते में कितनी मूंगफली खाई थी। फिर 15 साल तक इन लोगों पर  नजर रखी गई और तब पता चला की मूंगफली न खाने वालों की तुलना में मूंगफली का सेवन करने वालों में क्या फर्क रहा।

रिसर्चर्स के मुताबिक एशियाई देशों में नट्स खाने की आदत नहीं होती, लेकिन अगर रोजाना इसे शामिल किया जाए तो बीमारियों का रिस्क घट जाता है। इसके अलावा अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने भी बताया की हफ्ते में पांच बार 2 टेबल स्पून मूंगफली बिना नमक के साथ सेवन करना चाहिए | 

Read also: म्यांमार के 26 नागरिक गुवाहाटी में गिरफ्तार, दिल्ली जाने को थे

मूंगफली में मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स, पॉलिअनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स, मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर पाए जाते है, जो की दिल के लिए फायदेमंद हैं। हाई ब्लड प्रेशर से लेकर बैड कोलेस्ट्रॉल तक मूंगफली कंट्रोल कर सकती है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related