Site icon Buziness Bytes Hindi

पहले ही दिन निवेशकों को निराश कर गया LIC का शेयर

बाजर:- देश की सबसे बड़ी बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने आज यानी 17 अप्रैल को शेयर मार्केट में अपना फाइनल डेब्यू कर लिया है। जिसके बाद आज मार्केट में LIC का शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग के पहले दिन निवेशकों को LIC के शेयर से कुछ खास बेनिफिट नहीं मिला है और इससे इसे निराशा हासिल हुई है। 
आज LIC का शेयर मार्केट में कमजोर हुआ है। इसका शेयर बीएसई पर 81.80 रुपये डिस्काउंट यानी 8.62% गिरावट के साथ 867.20 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, NSE पर एलआईसी के शेयर 77 रुपये डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। एनएसई पर कंपनी के शेयर 8.11 पर्सेंट की गिरावट के साथ 872 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। 
लेकिन शाम होते होते LIC के शेयर में रिकवरी देंखने को मिली है LIC का शेयर बन्द होते बाजार में बीएसई पर 4.36% फीसदी की गिरावट के साथ 907.60 रुपये पर ट्रेड करता रहा हैं। वहीं, इस समय एनएसई पर एलआईसी के शेयर 4.72% की गिरावट के साथ 904.25 रुपये पर बन्द हुआ हैं।
जानकारी के लिए बता दें भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ 6 मई को खुला था जो कि 9 मई को बन्द हुआ।  जिसके बाद 12 मई को बोली लगाने वालों को इसके शेयर आवंटित किए गए। सरकार ने आईपीओ के जरिये एलआईसी के 22.13 करोड़ से अधिक शेयर यानी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की है। इसके लिए कीमत का दायरा 902-949 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।
Exit mobile version