Site icon Buziness Bytes Hindi

4 मई को खुलकर 9 मई को बन्द हो जाएगा LIC का IPO

LIC: Life Insurance Corporation( भारतीय जीवन बीमा निगम) LIC सबसे पुरानी बीमा कम्पनी है। यह हमेशा अपने ग्रहको के हित को ध्यान में रखते हुए अपनी नई स्कीम को लागू करती है। वही अब खबर है कि LIC का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 4 मई को खुलकर 9 मई को बन्द हो जाएगा। 

IPO के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी में सरकार की 3.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखेगी। वही सरकार को 21,000 करोड़ रूपए प्राप्त होंगे। जानकारी के लिए बता दे IPO के अनुसार कम्पनी का मूल्यांकन छह लाख करोड़ रुपये बैठता है। सरकार ने फरवरी महीने में LIC में अपनी पांच फीसदी हिस्सेदारी के साथ 31.6 करोंड के शेयर बेचने की रणनीति बनाई थी। जिसके लिए सरकार ने सेबी के ड्राफ्ट भी जमा करवाया था और LIC के IPO को लाने की तैयारी में थी। 
बताते चलें पहले सरकार ने LIC के IPO का आकार 60,000 करोड़ रखा था। लेकिन वैश्विक बाजार की स्थिति को देखते हुए इसको कम किया गया है। वही सरकार ने 5 फीसदी की जगह 3.5 फीसदी की हिस्सदारी को बेचने का निर्णय लिया है। वही सेबी से 5 फीसदी शेयर बेचने के दायरे में छूट के संदर्भ में अपील की है। सेबी के नियम है कि अगर किसी कम्पनी का मूल्यांकन एक लाख करोड़ से अधिक है तो उसे 5 फीसदी IPO को बेचना पड़ता है।
Exit mobile version