Site icon Buziness Bytes Hindi

LIC होंम लोन की ब्याज दरों में हुआ इजाफा, जाने डीटेल्स

बाजार:- आज के समय मे हर कोई चाहता है कि उसका अपना एक घर हो। वही महंगाई के इस दौर में लोग घर लेने के लिए होंम लोन का सहारा लेते हैं और एक विश्वशनीय कम्पनी तलाशते है। वही अगर हम बात लाइफ इंश्योरेंस कंपनी LIC की करें तो यह गांव से लेकर शहर के लोगो की सबसे विश्वशनीय कम्पनी है। लोग इसमे इंवेसमेन्ट करने से लेकर इससे ब्याज पर पैसा लेते वक्त कोई सवाल नहीं करते हैं। 
वही अब अगर आप होंम लोन लेने का विचार कर रहे हैं और आपकी नजर LIC के होंम लोन पर है तो यह खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। क्योंकि रिजर्व बैंक द्वारा बढ़ाई गई रेपो रेट के बाद जहां कई बैंको ने अपने होंम लोन की ब्याज दरों में इजाफा किया है। वही अब LIC ने भी अपनी ब्याज दरें बढ़ा दी है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दरों में 60 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। 
इसके साथ ही अब ग्राहकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज चुकाना होगा। इससे पहले ये 6.9 फीसदी ही थी। LIC की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उसने यह निर्णय रिजर्व बैंक द्वारा बढ़ाई गई रेपो रेट के बाद लिया है। LIC की नई ब्याज दरें कल यानी 20 जून से लागू हो गई है। अब जो भी LIC से होंम लोन लेगा उसे यह ज्यादा ब्याज पर मिलेगा। वही उसको चुकाने के लिए अब ज्यादा EMI भरनी होगी।
Exit mobile version