LG Latest Launch: LG ने लॉन्च किए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन, जानिए पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीLG Latest Launch: LG ने लॉन्च किए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन,...

Date:


LG Latest Launch: LG ने लॉन्च किए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन, जानिए पूरी डिटेल्स

LG ने भारतीय बाजार में अपनी W सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन LG W11, W31 और W31+ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। जो कि पिछले साल लॉन्च किए गए LG W10 और W30 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। इन स्मार्टफोन में MediaTek Helio P22 प्रोसेसर, 4,000mAh बैटरी, गूगल असिस्टेंट सपोर्ट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स की सुविधा दी गई है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से…

LG Latest Launch: LG ने लॉन्च किए एक साथ तीन नए स्मार्टफोन, जानिए पूरी डिटेल्स

LG W11, W31 और W31+ की कीमत 

LG W11 के 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल को भारत में 9,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि LG W31 की कीमत 10,990 रुपये है और इसमें 4GB + 64GB स्टोरेज दी गई है। वहीं W31+ स्मार्टफो को 11,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। तीनों ही फोन में केवल मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। भारत में ये स्मार्टफोन इसी महीने सेल के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन अभी तक सेल डेट का खुलासा नहीं किया गया है।  

LG W11 के स्पेसिफिकेशन्स

LG W11 में 6.52 इंच का एचडी+ FullVision डिस्प्ले दिया गया है और यह octa-core प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 12MP का है, जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी मौजूद है।  

LG W31 और W31+ में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। LG W31 में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। जबकि W31+ में यूजर्स को 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अन्य सभी फीचर्स एक समान हैं। दोनों स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इन तीनों स्मार्टफोन में यूजर्स को डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related