Site icon Buziness Bytes Hindi

LG कंपनी 5G स्मार्टफोन कर रही लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन…


LG कंपनी 5G स्मार्टफोन कर रही लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन…

न्यूज़ डेस्क : स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां लगभग हर रोज नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है LG कंपनी भी बीते लंबे समय से अपने 5G स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है, जिसका निर्माण अब अपने अंतिम दौर में है ऐसे में कंपनी जल्द ही अपना किफायती 5G स्मार्टफोन LG Q92 लॉच करने जा रही है.

लेकिन स्मार्ट फोन की लॉन्चिंग से पहले ही LG Q92 के रेट और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं LG Q92 स्मार्टफोन के फीचर्स और प्राइस कोरिया की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हुए है आइए जानते है LG Q92 कीमत और स्पेसिफिकेशन्स  के बारें में…..

LG Q92 कीमत :

LG Q92 स्मार्टफोन आने वाली 21 अगस्त से प्री-बुकिंग के लिए अवेलेबल रहेगा, हालांकि स्मार्टफोन की बिक्री 28 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगी LG Q92 स्मार्टफोन KRW 545,000 यानी लगभग 34,500 रुपए में सेल के लिए अवेलेबल होगा स्मार्टफोन रेड, व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा.

LG Q92 स्पेसिफिकेशन्स :

लीक रिपोर्ट के अनुसार LG Q92 स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए पंचहोल कटआउट,बेजेललेस स्क्रीन दिया गया है वहीं, स्मार्टफोन के कॉर्नर्स कर्व्ड के साथ आएगी स्मार्टफोन की स्क्रीन 6.7 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले संग आएगी. अगर प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 765 SoC दिया गया है.

स्मार्टफोन छहGB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में दिया जाएगा LG Q92 स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर संग मिलेगा, जो की एंड्राइड 10 OS पर कार्य करेगा  अगर LG Q92 स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसके रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है.

इसका प्राइमरी लेंस 48MP का मिलेगा. साथ ही आठ MP अल्ट्रा-वाइड एंगल, पांच MP डेप्थ सेंसर और दो MP पोर्ट्रेट कैमरा संग  आएगा, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा.  

Exit mobile version