रखरखाव ना होने की वजह से यह दिन में बदहाल हुआ मेरठ में लगा आई लव मेरठ का बोर्ड
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे पर हाल ही में बने सेल्फी प्वाइंट पर लगे आई लव मेरठ के बोर्ड के साथ सेल्फी लेने का खुमार लोगों में उतरा भी नहीं था। कि, चंद दिनों में ही कि उसकी बदहाली की तस्वीरें सामने आ गई है। यहां लगे आई लव मेरठ बोर्ड की अधिकांश लाइटें खराब हो चुकी हैं। यही नहीं दो अक्षर भी टूट गए हैं। नगर निगम की लापरवाही और रखरखाव की जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से ना करने की वजह से एक बार फिर स्मार्ट सिटी बनने जा रहे मेरठ की किरकिरी हो गई है।

Read also: मेरठ में बम विस्फोट की धमकी मिलने पर यूपी के 9 जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई
कैसे बनेगा टॉप टेन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में टॉप 10 शहरों की फेहरिस्त में शामिल होने की दौड़ के लिए तैयार हो रहे, मेरठ नगर निगम अपने पहले ही प्रयास में लचर साबित हुआ है। शाम के समय रंग बिरंगी लाइट और शहर में आकर्षक का केंद्र बने पहले ही सेल्फी प्वाइंट का हाल मात्र कुछ दिनों में ही बेहाल हो गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आने वाले वक्त में मेरठ स्मार्ट सिटी की दौड़ के साथ ही टॉप टेन शहरों की सूची में कैसे शामिल होगा।

Read also: ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयार की कार्य योजना
मेरठ वासियों को लुभा रहा था सेल्फी पॉइंट
प्रदेश सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत मेरठ में बने इस सेल्फी प्वाइंट का क्रेज लोगों में सर चढ़कर दिखाई दे रहा था। इन दिनों हर किसी में इस बोर्ड के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की होड़ मची हुई थी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शुरुआती चरण में शहर के पांच पॉइंट पर ऐसे सेल्फी स्ट्रक्चर लगाए जाने थे। स्ट्रक्चर्स पर जिले की तमाम खासियतों के साथ ही यहां बनने वाले उत्पादों की जानकारी भी योजना में शामिल की गई है। फिलहाल मवाना से मेरठ आने वाले रास्ते, मेरठ हरिद्वार बाईपास, दिल्ली रोड पर भी यह स्ट्रक्चर्स लगाने की योजना बनाई जा रही है।

