Site icon Buziness Bytes Hindi

फिल्म के प्रमोशन से फुरसत मिले तभी कश्मीर की तरफ देखेगी सरकार: Rahul Gandhi

कश्मीर में टारगेट किलिंग के बाद घाटी के बिगड़ते हालात और देश के गृह मंत्री अमित शाह के फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” की स्पेशल स्क्रीनिंग और उसके प्रमोशन पर कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी ने कटाक्ष किया है. राहुल गाँधी ने कहा कि गृह मंत्री अक्षय कुमार की फिल्म के प्रमोशन में बिज़ी हैं उन्हें कश्मीर की तरफ देखने की फुर्सत ही कहाँ? 

Also Read : पांच महीने, 18 लक्षित हत्याएं, 15 जवान शहीद, यही है आज के कश्मीर की सच्चाई: राहुल

राहुल गाँधी ने कश्मीर में हिन्दुओं की बढ़ती हत्याओं पर सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि इन लोगों की जिन्हें सुरक्षा करनी चाहिए वह फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं. राहुल ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता के लिए सीढ़ी बनाया हुआ है. कांग्रेस नेता ने इसी ट्वीट में आगे लिखा है कि कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं, रोज़ ही किसी टीचर, बैंक मैनेजर या तहसील कर्मी को मारा जा रहा है. राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी से कश्मीर में शांति के लिए फौरन कोई कदम उठाने की अपाल की। 

बता दे कि गृह मंत्री अमित शाह कल सपरिवार अक्षय कुमार की इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में गए थे. फिल्म देखने के बाद कहा था कि फिल्म में भारत के सांस्कृतिक युद्धों को दर्शाया गया है. गृह मंत्री ने कहा कि फिल्म महिलाओं का सम्मान करने और उन्हें सशक्त बनाने की भारतीय संस्कृति को दर्शाती है. फिल्म ने राजनीतिक शक्ति के बारे में एक बहुत ही मजबूत संदेश दिया है, इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए .

Also Read : Samrat Prithviraj Movie : योगी ने लोकभवन में देखी फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज” तो अखिलेश ने किया कटाक्ष

Exit mobile version