Site icon Buziness Bytes Hindi

Lesbian Sisters Got Married: घर से भागकर समलैंगिक बहनों ने की शादी, पुलिस परिजनों को इस हालत में मिली

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की ने अपनी बुआ की लड़की से शादी कर ली। इस मामले तब खुलासा हुआ जब घर से गायब इस युवती को तलाशते हुए दिल्ली और नोएडा पुलिस एक जगह इनको बरामद करने पहुंची। पता चला कि ये दोनों अपनी शादी शुदा जिंदगी बड़ी मौज में बिता रही थीं। परिजनों को पता चलने पर परिवार वालों ने लाख समझाया लेकिन एक भी बात न मानी तो पुलिस ने एक जानकार रिश्तेदार के यहां भेज दिया। 

Also read: पुलिस के लिये सिरदर्द बना शातिर मुठभेड़ में घायल, कई थानो की पुलिस कर रही थी तलाश

बुआ और मामा की लड़की को एक दूसरे से कब प्यार हो गया। कब एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली ये परिजनों को तब पता चला जब गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इन्हें दिल्ली की एक सोसाइटी से हिरासत में लेकर परिजनों को सौंपा। कोतवाली दनकौर के प्रभारी राधा रमण सिंह ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव के परिजनों ने थाने पर आकर बीते 20 अप्रैल को अपनी बेटी के गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

जांच में सामने आया कि इस युवती की बुआ जोकि दिल्ली के अंबडेकर नगर क्षेत्र में रहते है। उनकी लड़की भी इसी दिन गायब हुई और दिल्ली पुलिस इस युवती की भी तलाश कर रही थी। तभी दिल्ली और दनकौर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने तलाश शुरू की तो दिल्ली में ही एक सोसाइटी से इन दोनों को हिरासत में लेकर  और परिजनों को सौंपा दिया गया। पुलिस पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि इन्होंने एक मंदिर में दिल्ली में शादी कर ली। जिसके बाद ये दोनों खुश हैं। 

हालांकि परिजनों ने इन दोनों को लाख समझाया परिजन दोनों के सामने खूब गिड़गिड़ाए कि वह समाज के सामने क्या मुंह दिखाएंगे, लेकिन युवतियों पर इसका जरा भी असर न हुआ और वे एक साथ रहने पर अड़ी रहीं। उनकी जिद के आगे परिजन भी बेबस नजर आए। कोतवाली दनकौर के प्रभारी राधा रमण सिंह का कहना है कि दोनों युवतियों ने समलैंगिक संबंधों के चलते शादी कर ली। दोनों बालिग हैं। अपनी मर्जी से एक दूसरे के साथ ही रहना चाहती हैं। उन्हें एक परिचित रिश्तेदार के साथ सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया

Exit mobile version