Leopard in Meerut : आबादी के बीच दिखा तेंदुआ फैली दहशत, लोगों को घरों में रहने की सलाह

उत्तर प्रदेशLeopard in Meerut : आबादी के बीच दिखा तेंदुआ फैली दहशत, लोगों...

Date:

मेरठ। मेरठ में अब आबादी के बीच तेंदुआ दिखाई दिया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद तेंदुआ को तलाशने के लिए आज वन विभाग ने जागृति विहार इलाके में अभियान चलाया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। वन विभाग ने लोगों केा घरों में रहने की सलाह दी है।

दो दिन में दो बार दिखाई दिया तेंदुआ

कैंट स्थित आरवीसी सेंटर के पास दो दिन तक दिखा तेंदुआ अब जागृति विहार सेक्टर आठ स्थित कीर्ति पैलेस के पास दिखाई दिया है। सीसीटीवी के वीडियो में स्थानीय लोगों का दावा है कि उसमें तेंदुआ दिखाई दिया है। जागृति विहार सेक्टर आठ और कीर्ति पैलेस के बीच नाले पर पुल है। देर रात्रि 1:29 बजे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ है। नाले के पास दूध की डेयरी पर सीसीटीवी कैमरे लगा हैं। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कीचड़ से सना तेंदुआ नाले से बाहर निकलकर सड़क पर आया है।

बाजार और आबादी में दहशत

जागृति विहार सेक्टर आठ निवासी लोगों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद से इलाके में दहशत है। जागृति विहार के अंतिम छोर से कीर्ति पैलेस, सेक्टर सात और आठ के आसपास तेंदुआ की चर्चा है। जिस जगह की वीडियो है। उसके आसपास सघन आबादी है। सेक्टर सात और आठ में व्यस्त बाजार है। डीएफओ मेरठ राजेश कुमार का कहना है कि वीडियो वायरल की जांच की जा रही है। सूचना मिलते पर वन विभाग की टीम मौके पर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...