लाइफस्टाइल डेस्क। Lemon Mint Mojito Recipe – दिवाली में कुछ नया करना चाहते है तो अपने गेस्ट को घर में बना हुआ टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स सर्व करे। ये आपके गेस्ट को काफी पसंद आएगा, खाकर लेमन मोजिटो। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
लेमन मोजिटो सामग्री – 4-5 नींबू की स्लाइस, 8 पुदीना पत्ती, 45 ML शुगर सिरप, 7 ड्रॉप्स मोजीटो मिंट, 500 ML सोडा, नींबू का रस स्वादानुसार और बर्फ क्रश किए हुए।
लेमन मोजिटो रेसिपी (Lemon Mint Mojito Recipe) –
पहले नींबू को छोटे टुकड़ों मे काट लें साथ ही एक ग्लास में नींबू और पुदीने की पत्तियों को डालकर कूठ लें। फिर कुचली हुई बर्फ और नींबू का रस डालें साथ ही सोडा और मक डालकर अच्छे से मिला लें। बस तैयार है लेमन मोजिटो ड्रिंक। अब इसको अच्छे से सबको सर्व करे। है न आसान सी रेसिपी, इस दिवाली इसे जरूर बनाएं और खूब मजे करे।
