Uttarakhand: सोमवार को होगी विधायक दल की बैठक, दिल्ली में धामी ने की घोषणा

फीचर्डUttarakhand: सोमवार को होगी विधायक दल की बैठक, दिल्ली में धामी ने...

Date:


Uttarakhand: सोमवार को होगी विधायक दल की बैठक, दिल्ली में धामी ने की घोषणा

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा (BJP) भले ही दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने की स्थिति में आ गई हो। लेकिन पार्टी अभी तक अपने नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। रविवार को विधायक दल की बैठक देहरादून में होनी थी। लेकिन ऐन वक्त पर बैठक को सोमवार तक के लिए टाल दिया गया और उत्तराखंड के कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेशाध्यक्ष को देश की राजधानी दिल्ली तलब कर लिया गया। रविवार को घंटों चली कोर कमेटी की बैठक में दोनों ही नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद बाहर निकले कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मीडिया को बताया कि अब सोमवार को भाजपा पिधायक दल की बैठक होगी। जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।

Read also- Smart City Award 2022: देहरादून को मिला स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्डस 2022, दिल्ली में होगा सम्मान

भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए रविवार को दिल्‍ली में मैराथ बैठक चली। इस बैठक के बाद सभी नेता रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पहुंचे। जहां बैठक के बाद सभी नेता बाहर चले गए लेकिन कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और रमेश निशंक के बीच घंटों बातचीत होती रही। निशंक के घर से निकलने के बाद धामी ने कहा विधायक दल के नेता का चयन अब सोमवार को विधायक दल की बैठक में होगा। बता दें कि आगामी 24 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उससे पहले सरकार का गठन हर हाल में हो जाना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...