आपने अक्सर देखा होगा कि जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा बोलता है तो उससे कहा जाता है कि उसकी जीभ बहुत लंबी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की जीभ के माध्यम से आप उसके व्यक्तित्व, व्यवहार और भूत भविष्य के बारे में बहुत सी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आपकी जीभ का रंग आपसे क्या कहता है –
अगर जीभ थोड़ी काली है
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की जीभ काली होती है या उस पर काले धब्बे होते हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग नौकरी तो करते हैं, लेकिन एक ही काम को लंबे समय तक करने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे लोग अगर बिजनेस करते हैं तो उसमें भी बदलाव करते रहते हैं। यानी उनके जीवन में करियर को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी रहती है।
दोहरी जीभ
जिन लोगों की जीभ का रंग एक जैसा नहीं होता यानी अगर उनकी जीभ अलग-अलग रंग की होती है तो ऐसे लोग बहुत जल्दी बुरी संगत में पड़ सकते हैं। साथ ही ऐसे लोग नियमों का उल्लंघन भी कर सकते हैं. ऐसे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
मोटी जीभ वाले लोग
जिन लोगों की जीभ मोटी होती है, अक्सर देखा गया है ऐसे लोगो को वाणी भी मोटी होती है , ऐसे लोग दिल के तो बुरे नही होते है लेकिन वो बाते ऐसी कर देते है जो लोगो को बुरी लग जाती है , इसलिए ऐसे लोगो को यही सलाह दी जाती है कि वो जब भी बोले तो बहुत सोच समझ के बोले ।
पीली जीभ वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर आपकी जीभ का रंग पीला है तो ये आपके लिए शुभ नही है , क्योंकि पीले रंग की जीभ वालो का स्वास्थ्य हमेशा ख़राब रहता है तो अगर आपकी की जीब का रंग पीला है तो आपको रोज थोड़ी देर योग करना चाहिए , और अपने स्वस्थ का ख्याल रखना चाहिए ।
लाल जीभ वाले लोग
भविष्य पुराण के अनुसार जिनकी जीभ लाल होती है, न अधिक पतली और न अधिक मोटी, ऐसे लोग जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग उच्च पदों तक पहुंचने में भी सफल होते हैं। इनका स्वास्थ्य भी अक्सर अच्छा रहता है।
जीभ पर तिल
जिन लोगों की जीभ पर तिल का निशान होता है, ऐसे लोग अच्छे वक्ता माने जाते हैं और राजनीति के क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। वे अच्छे राजनयिक हो सकते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये अपने प्रति लापरवाह हो सकते हैं और जल्दबाजी के कारण अपना नुकसान भी कर सकते हैं।
