Site icon Buziness Bytes Hindi

Layoff On Twitter: ट्विटर में सोमवार को फिर से छंटनी के आसार, इन कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी

Layoff On Twitter

मालिक बनने के बाद नये मूड में एलन मस्क, फिर से कर सकते हैं कर्मचारियों की छुट्टी

ट्विटर में इन दिनों कर्मचारियों की अदला-बदली का दौर लगातार जारी है, वहीं अब जो खबर सामने निकल करके आ रही है वह काफी चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार कल के दिन यानी सोमवार को एलन मस्क कंपनी से कुछ कर्मचारियों को निकाल सकते हैं, जिससे ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी हो जायेगी। वहीं अब यह नयी गाज सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट के ऊपर गिरेगी, जहाँ से कंपनी कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखायेगी।

वहीं रिपोर्ट की माने तो सेकंड राउंड की छंटनी सोमवार को शुरू होगी, जहाँ मस्क पहले से ही 7500 कर्मचारियों में 50 फीसद लोंगो को बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। इसके साथ ही बीते 18 नवम्बर को 1200 से अधिक कर्मचारियों पहले ही इस्तीफा दे दिया था, जहाँ सेल्स, पार्टनरशिप और दूसरे विभागों की तुलना में टेक्निकल रोल्स वालों ने खुद ही कंपनी को छोड़ा था।

दूसरी ओर यह इस्तीफे एलन मस्क की चेतावनी के बाद सामने आये थे, जहाँ उन्होंने कहा था कि ज्यादा देर काम करो या फिर कंपनी छोड़ने के लिये तैयार रहो। वहीं एलन मस्क से इन इस्तीफों के बारें में बात की गयी तो उन्होंने कहा था कि उन्हें इन इस्तीफों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि जो बेहतर काम करने वाले लोग हैं, वह कहीं नहीं गये हैं।

वहीं एलन मस्क ने सेल्स और पार्टनरशिप विभाग के लीडर्स से कहा था कि वह ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को निकाले वहीं उनके ऐसा न करने पर उन्हें ही मस्क ने नौकरी से निकाल दिया। बता दें कि ट्विटर इस समय बड़े बदलावों से गुजर रहा है, जहाँ भारत में कंपनी के 90 फीसद से अधिक कर्मचारियों को निकाला जा चुका है।

Exit mobile version