भाजपा विधायक दिनेश खटीक के खिलाफ वकीलों ने घेरा एसएसपी ऑफिस

मेरठ रीजनभाजपा विधायक दिनेश खटीक के खिलाफ वकीलों ने घेरा एसएसपी ऑफिस

Date:


भाजपा विधायक दिनेश खटीक के खिलाफ वकीलों ने घेरा एसएसपी ऑफिस

वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार सिंह आत्महत्या प्रकरण में विधायक को ठहरा रहे जिम्मेदार
अधिवक्ताओं ने एसएसपी आॅफिस में किया हंगामा, एसपी सिटी और देहात को दिखाईं चूडियां

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता आंेकार सिंह आत्महत्या प्रकरण में नामजद भाजपा विधायक दिनेश खटीक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पर जोरदार हंगामा किया। विधायक दिनेश खटीक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय की कुर्सियां तक इधर से उधर कर डालीं। एसपी सिटी और एसपी देहात को चूडियां दिखाते हुए अधिवक्ताओं ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद पुुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये 24 घंटे का समय मांग कर उन्हें शांत किया।

शनिवार को गंगानगर के इशापुरम में वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद आठ घंटे तक अधिवक्ता का शव घर पर ही रखा रहा और मवाना रोड जाम कर अधिवक्ताओं ने गंगा नगर थाने में हंगामा किया। अधिवक्ताओं के जोरदार हंगामे के बाद पुलिस ने आत्महत्या के मामले में भाजपा विधायक दिनेश खटीक समेत 14 लोगों को नामजद किया था। इस मामले में विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैंकड़ों अधिवक्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। एसएसपी के कार्यालय में न होने पर अधिवक्ताओं ने कार्यालय की कुर्सियां भी फेंक दी और एसएसपी की कुर्सी हटाकर खुद खड़े हो गये। अधिवक्ताओं ने विधायक और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एसपी सिटी और एसपी देहात के समक्ष विरोध प्रकट किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को चूड़ियां भी दिखाईं। बाद में अधिकारियों ने उन्हें साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे में गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया जिसके बाद अधिवक्ता वापस लौट गये।

भाजपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें, हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

अधिवक्ता ओंकार सिंह आत्महत्या प्रकरण में नामजद भाजपा विधायक दिनेश खटीक की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं। अधिवक्ताओं ने भाजपा विधायक की गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल पर जाने की बात कही है। पुलिस भी इस मामले में साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने जा रही है जिससे पता चल सकेगा कि दो दिन पहले अधिवक्ता के घर पर धमकी देने कौन गया था। दरअसल आत्महत्या करने वाले अधिवक्ता आंेकार सिंह के बेटे लव सिंह व पुत्रवधू स्वाति के बीच विवाद चल रहा है। अधिवक्ता के परिवारजनों का आरोप है कि भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने सात फरवरी को अपने घर पर दोनों परिवार के लोगों के बीच बैठक कराई थी अधिवक्ता ओमकार सिंह और उनके परिवार को धमकाया गया था। आरोप है ििक 11 फरवरी को विधायक ने अपने करीबी निडावली ग्राम प्रधान मुनेंद्र को ईशापुरम स्थित ओंकार सिंह के घर भेजा था जिससे अधिवक्ता पर मानसिक दबाव बढ़ गया था। बताया गया कि अधिवक्ता के सुसाइड नोट में भी जनप्रतिनिधि द्वारा दबाव डाले जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि भाजपा विधायक को गिरफ्तार करना पुलिस के लिये इतना आसान नहीं है। भाजपा विधायक की गिरफ्तारी से पहले विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति लेनी आवश्यक है। बताया जा रहाह है कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को विधायक पर मुकदमा होने की जानकारी दे दी गई है। मगर इसकी प्रक्रिया पूरी जरूर करनी होगी।

सपा नेता ने रची साजिशः दिनेश खटीक

वहीं भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने इस मामले में एक सपा नेता द्वारा लोगोें को भड़काने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि अधिवक्ता ओंकार सिंह की मौत सुबह नौ बजे होने के बावजूद पुलिस को सूूचना 11 बजे दी गयी। इन्हीं दो घंटों में सपा ने एक नेता ने उनके खिलाफ साजिश रची है। उन्होंने अधिवक्ता ओंकार सिंह और उनके परिवार पर दबाव डालने की बात से भी साफ इंकार किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related