Site icon Buziness Bytes Hindi

कोर्ट में वकील की हत्या, सिर में गोली मारकर हत्यारा फरार


कोर्ट में वकील की हत्या, सिर में गोली मारकर हत्यारा फरार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कोर्ट परिसर में एक अधिवक्ता को गोली मारकर हत्यारा फरार हो गया। अधिवक्ता के सिर में गोली मारकर हत्यारा तमंचा वहीं छोड़ गया। अधिवक्ता की कोर्ट परिसर में हत्या किये जाने से नाराज अधिवक्ताआंे ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।

Read also: लखीमपुर खीरी हिंसा वीडियो: वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश डीजीपी से की दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग

ब्ताया गया कि शाहजहांपुर कोर्ट में दोपहर लगभग 11.45 पर भूपेंद्र सिंह (60) तीसरी मंजिल पर स्थित एसीजेएम कार्यालय की ओर जा रहे थे। वहीं किसी ने उनपर तमंचे से गोली चलायी जो भूपेन्द्र सिंह के सिर के पीछे जा लगी। भूपेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के दौरान कार्यालय में कोई मौजूद न होने के कारण गोली चलने की बात किसी को पता नहीं चली। बाद में एक क्लर्क ने भूपेन्द्र सिंह को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी।

अधिवक्ता की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस तमंचे को हत्यारा छोड़ कर भाग निकला उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हत्यारे की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Read also: उत्तर प्रदेश – लखनऊ में हुआ मंथन, दिल्ली में लगेगी मुहर

दिन-दहाड़े कोर्ट परिसर में अधिवक्ता की हत्या ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का एक और मौका विपक्षी दलों को दे दिया है। वहीं साथी वकील की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं को कहना है कि लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण ही हत्यारा तमंचा लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हो सका। वहीं पुलिस हत्या के अनेक बिंदुओं की जांच करने में जुटी है।

Exit mobile version