Lawrence Bishnoi’s Gang: लाॅरेंस बिश्नोई गैंग की सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

नेशनलLawrence Bishnoi's Gang: लाॅरेंस बिश्नोई गैंग की सिद्धू मूसेवाला के पिता को...

Date:

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब पिता को जान से मारने की धमकी दी है। बताया जाता है कि ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से दी गई है। जिसमें कहा है कि अगर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की सुरक्षा के बारे में कुछ बोलेगा तो तेरा हाल तेरे बेटे से अधिक खतरनाक होगा। गैंगस्टर्स ने पूरे मामले में बलकौर सिंह को मुंह बंद रखने को कहा है। ये धमकी एक ईमेल द्वारा की गई है। इस ईमेल में लिखा गया है कि तेरे बेटे ने हमारे भाइयों को मरवाया और हमने तेरे बेटे को मार दिया। इसके साथ ही ई-मेल में आगे लिखा है कि तेरे दबाव में मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा का फर्जी एनकाउंटर किया है। जिसे हम भूले नहीं हैं। हालांकि धमकी के बारे में पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को दी जा रही सुरक्षा के बारे में बलकौर सिंह ने सवाल किया था। 

Read also: Kashmiri Pandit : कश्मीरी पंडितों के नरसंहार मामले में विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

कुछ दिन पहले ही बलकौर सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों की सुरक्षा के बारे में सवाल करते हुए कहा कि उनके बेटे के हत्यारों को सुरक्षा क्यों दी जा रही है। अगर इतनी सुरक्षा उनके बेटे को मिली होती तो सिद्धू मूसेवाला आज जिंदा होता। इसके साथ उन्होंने कहा है कि चाहे कुछ हो जाए लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को  पाकिस्तान से भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। यह धमकी उन्हें एक पोस्ट के जरिए दी थी। जिसमें लिखा था कि अगला नंबर बापू का। इस धमकी के बाद बलकौर सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, यात्री के बैग से मिले 29 दुर्लभ जीव

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने विदेशी...

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता कैसे जांचें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...