Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News: अपराधियों पर कार्रवाई में ढलाई बर्दाश्त नहीं, कानून व्यवस्था जिले में हो बेहतर

मेरठ। मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था में  किसी प्रकार की ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी। अपराधी हर हाल में जेल के भीतर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोकशी की घटनाओं पर हर हाल में अंकुश लगाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटे। उन्होंने कहा कि जो जिस प्रकार की भाषा समझता है उसको उसी भाषा में जवाब दिया जाए। मुख्यमंत्री ने सख्ती भरे लहजे में कहा कि महिलाओं को हर हाल तें सुरक्षित माहौल दिलवाना भाजपा सरकार का सर्वोपरि एजेंडा है। इसलिए महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर रोक लगाने के लिए तुरंत सख्त कार्रवाई करें। इनमें विलंब नहीं होना चाहिए। कानून-व्यवस्था के बाद उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें कहा कि सरकारी योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना चाहिए। भाजपा सरकार की प्राथमिकता प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की है।

Read also: CM Yogi Visit Meerut: मेरठ पहुंचे सीएम योगी ने पुलिस लाइन में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इसमें हम लोग काफी हद तक सफल हुए हैं। आगे भी इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके लिए जरूरी है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उनके लाभार्थियों तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर काम करने की नसीहत दी। बैठक में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी गुप्ता, राज्यमंत्री दिनेश खटीक,राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, बृजेश सिंह, ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सोमेंद्र तोमर के अलावा कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, एडीजी राजीव सभरवाल,आईजी प्रवीण कुमार, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण,पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लपा बंगारी, नगरायुक्त डा0 अमित पाल शर्मा के अलावा सीडीओ शशांक चौधरी आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Exit mobile version