Site icon Buziness Bytes Hindi

Lava BeFIT फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, जानें कीमत और शानदार फीचर


Lava BeFIT फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च, जानें कीमत और शानदार फीचर

भारतीय टेक कंपनी Lava ने घरेलू बाजार में अपना नया और शानदार फिटनेस बैंड Lava BeFIT लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड में टच-सेंसिटिव बटन दिया गया है। 

Lava BeFIT फिटनेस बैंड की कीमत 

Lava BeFIT फिटनेस बैंड की कीमत 2,699 रुपये है। इस फिटनेस बैंड को कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon इंडिया से खरीदा जा सकता है। वहीं, इस डिवाइस की बिक्री 26 जनवरी 2021 से शुरू होगी।

Lava BeFIT फिटनेस बैंड की स्पेसिफिकेशन

Lava BeFIT फिटनेस बैंड में छोटा कलर डिस्प्ले है। साथ ही इसमें टच-सेंसिटिव बटन दिया गया है। 

–इसके साथ ही यूजर्स को फिटनेस बैंड में SpO2 सेंसर मिलेगा, जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को मापता है। 

इसके अलावा लावा बी-फिट बैंड में SMS नोटिफिकेशन से लेकर सोशल मीडिया अलर्ट तक की सुविधा दी गई है। 

अन्य फीचर की बात करें तो Lava BeFIT फिटनेस बैंड में जीपीएस ट्रैकिंग, हार्ट-रेट सेंसर और वाइब्रेशन अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।     

Exit mobile version