Site icon Buziness Bytes Hindi

Sidhu Musewala Murder : लारेंस बिश्‍नोई है सिद्धू मूसेवाला हत्या का मास्टर माइंड,हत्या में शामिल शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली। पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या की जांच में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता लगी है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक शूटर को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पुणे से हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस की सहायत से की है। 

Also Read : Salman Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्‍नोई के बारे क्या बोले सलमान

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या गत 29 मई को गांव मूसा से पांच किलोमीटर दूरी हुई थी। इसके बाद से पुलिस जांच में लगी है। हादसे में गायक मूसेवाला के दो साथी जख्मी हुए थे। हत्या की जिम्मेवारी लारेंस बिश्‍नोई गैंग केेे गोल्डी बराड़ ने ली थी। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा था कि हत्या की जिम्मेदारी वह लेता है।

दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए शूटर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा किया है। जिसमें कहा है कि हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई। पुलिस हत्याकांड की जांच के लिए लगातार कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। मूसेवाला की हत्या के लिए प्लानिंग पिछले कई महीनों से की जा रही थी। 

Also Read:  Sidhu Moose Wala Murder: मूसेवाला की हत्या का बदला दो दिन में लेने का ऐलान, पंजाब से दिल्ली तक गैंगवार की आशंका

बता दें कि मूसेवाला की हत्या से पहले पंजाब सरकार ने प्रदेश में जिन लोगों को सुरक्षा कर्मी मुहैया कराए हुए थे उनको हटा दिया था। इसके बाद मूसेवाला की हत्या हुई। इसके बाद पंजाब सरकार और पुलिस विपक्षियों के निशाने पर आ गई। भाजपा के साथ ही कांग्रेस ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया था। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही थी। मूसेवाला की हत्या के बाद उनके पिता ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version