Site icon Buziness Bytes Hindi

Airtel IQ की लांचिंग कर क्लाउड संचार बाजार में बढ़ाया कदम

मेरठ : मेरठ। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज Airtel IQ की लांचिंग कर तेजी से बढ़ते क्लाउड संचार बाजार में कदम रखा है।

क्लाउड आधारित ओम्नी-चैनल कम्युनिकेशन प्लेटफाॅर्म Airtel IQ से ब्रांडों को समय पर एवं सुरक्षित संचार के जरिये ग्राहकों को उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके जरिये ग्राहक कोई भी आर्डर देने के बाद उसकी स्थिति जानने के लिये डिलवरी एजेंट को फोन करेगा तो उसका मोबाइल/टेलीफोन नंबर प्रदर्शित नहीं होगा। एयरटेल आईक्यू में महज एक कोड के साथ संचार सेवाओं जैसे वाॅयस, एसएमएस, आईवीआर को संचालित किया जा सकता है और यह डेस्कटाॅप और मोबाइल पर डिजिटल लेनदेन सुलभ बनाता है।

दूरसंचार ग्रेड ढांचे से एकीकृत और दिग्गज पेशेवरों द्वारा तैयार एयरटेल आईक्यू एक जबरदस्त, सुरक्षित, किफायती और सहज प्लेटफाॅर्म है।

भारत की कई दिग्गज कंपनियों जैसे स्विगी, जस्टडायल, अरबन कंपनी, हैवेल्स, डाॅक्टर लाल पैथ लैब्स और रैपिडो ने बीटा फेज के दौरान एयरटेल आईक्यू के लिए ग्राहक बन गयी हैं और ग्राहक इन ब्रांडों तक आसानी से पहुंच बना सकते हैं।

भारती एयरटेल के मुख्य उत्पाद अधिकारी आदर्श नायर ने कहा, हम एयरटेल ग्राहकों की समस्याओं को दूर करने और उन्हें आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास करते रहते हैं। एयरटेल आईक्यू के जरिये ब्रांड अपने ग्राहकों को सुलभ और सुरक्षित आॅनलाइन आर्डर देने और कारोबार करने का मौका देंगे।

एयरटेल के नवीनतम नवप्रवर्तन के बारे में स्विगी के सीओओ विवेक सुंदर ने कहा, “हमारे ग्राहकों, डिलीवरी साझीदारों और साझीदार रेस्तरां के बीच निर्बाध और सुरक्षित संचार संभव करना हमारा उद्देश्य है। एयरटेल आईक्यू के साथ हम निजता और सहज तरीके से सभी प्लेटफाॅर्म पर सभी पक्षों के बीच सांमजस्य बैठाने में सक्षम हैं।

गौरतलब है कि भारतीय क्लाउड संचार बाजार अनुमानित एक अरब डाॅलर का है जो सालाना करीब 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। एयरटेल बी2बी कनेक्टिविटी क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनी है जो कनेक्टिविटी, क्लाउड, सुरक्षा और गठबंधन एवं डेटा सेंटर साॅल्यूशंस सहित एक एकीकृत पोर्टफोलियो के साथ 10 लाख से अधिक कारोबारों को अपनी सेवाएं दे रही है। यह कंपनी इस उभरते अवसर का दोहन करने की अनुकूल स्थिति में है और इस क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है।

Exit mobile version