Site icon Buziness Bytes Hindi

Lenovo के दो स्मार्टफोन जंबो बैटरी के साथ हुए लॉन्च , जानिए कीमत और अन्य डिटेल्स


Lenovo के दो स्मार्टफोन जंबो बैटरी के साथ हुए लॉन्च , जानिए कीमत और अन्य डिटेल्स

स्मार्टफोन कंपनी Lenovo ने K-सीरीज के तहत Lenovo K12 और Lenovo K12 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Lenovo K12 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Lenovo K12 Pro में 6,000mAh की बैटरी मौजूद है। आइए जानते हैं Lenovo K12 और Lenovo K12 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में… 

Lenovo K12 और K12 Pro की कीमत 

वहीं, दोनों डिवाइस की बिक्री 12 दिसंबर से शुरू होगी। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि Lenovo K12 और K12 Pro को कब तक भारत में पेश किया जाएगा।

Lenovo K12 की स्पेसिफिकेशन

अन्य फीचर की बात करें तो कंपनी ने Lenovo K12 में 5,000mAh की बैटरी और रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। इसके अलावा इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसका वजन 200 ग्राम है। 

Lenovo K12 Pro के फीचर

 इसके अलावा लेनोवो के12 में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें पहला 64MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2MP का सेकेंडरी लेंस और तीसरा 2MP का डेप्थ सेंसर है। वहीं, फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर की बात करें तो कंपनी ने Lenovo K12 Pro में 6,000mAh की बैटरी और रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। इसके अलावा इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसका वजन 221 ग्राम है।

Exit mobile version